bharat-ka-sabse-uncha-jhanda

भारत का सबसे बड़ा ऊँचा तिरंगा या झंडा कहाँ है।


भारत का सबसे बड़ा तिरंगा बेलगावी  जिसे आप बेलगांव के नाम से भी जानते हैं  में है। बेलगांव कर्नाटक राज्य का  महाराष्ट्र से लगा हुआ एक जिला है। बेलगांव में  इस सबसे बड़े तिरंगे का आकार 9600 वर्ग फीट है । इस तिरंगे को 110 मीटर की ऊंचाई पर लगाया गया है। 



केवल झंडे का वजन 500 किलोग्राम है। खंबे एवं अन्य मशीनों सहित इस पूरे झंडे का वजन 36 टन के आसपास है। ये झंडा मार्च 2018 में बेलगांव में लगाया गया था। बेलगांव का  तिरंगा सबसे बड़ा होने के साथ-साथ सबसे ज्यादा ऊंचाई वाला भी है इसकी ऊंचाई जैसा कि हम बता ही चुके हैं 110 मीटर या 360.89 फीट है।



भारत के सबसे ऊँचे झंडे की जानकारी

बेलगांव का नाम 1 नवंबर 2014 को बदलकर बेलगावी कर दिया गया। सबसे बड़े तिरंगे वाले इस शहर की आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार 4,88,292 थी। इस शहर का कुल क्षेत्रफल 94 वर्ग किलोमीटर के आसपास है। इस शहर में  कन्नाडिगा एवं मराठियों की मिली-जुली आबादी है। परंतु कर्नाटक के अन्य जिलों की तरह इसकी आधिकारिक भाषा कन्नड़ ही है। इस शहर में बहुत बड़ी जनसंख्या ऐसी है जो इस शहर को महाराष्ट्र में मिलाए जाने की मांग करती रहती है परंतु इन सभी विवादों के बावजूद जब यह तिरंगा मार्च 2018 में यहां फहराया गया तो शहर की सारी आबादी इकट्ठे होकर इस तिरंगे का अभिवादन कर रही थी जिससे साबित होता है कि अनेकता में एकता भारत की पहचान है
जहां तक भारत के सबसे ऊंचे तिरंगे की बात है present में तो यह बेलगांव में ही है परंतु बहुत ही जल्द मेरठ शहर में लगभग 380 फीट की ऊंचाई वाला तिरंगा फहराया जाने वाला है। एक बार इसका  निर्माण एवं उद्घाटन हो जाएगा तो बेलगांव में भारत का सबसे बड़ा तिरंगा होगा  वही मेरठ में भारत का सबसे ऊंचा तिरंगा होगा। परंतु वर्तमान में बेलगांव में भारत का सबसे बड़ा एवं ऊंचा तिरंगा है।